{"_id":"5cc09389bdec2214422fcf03","slug":"15561246202-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर निदेशक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर निदेशक को बनाया बंधक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में आउट सोर्सिंग से तैनात सुरक्षा कर्मियों को यथावत रखने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला को दो घंटे तक बंधक बना दिया। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के गेट पर विवि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा कर्मी को हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
गढ़वाल केंद्रीय विवि ने निविदा जारी कर नई सिक्योरिटी एजेंसी को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है, जिससे पहले से कार्यरत सुरक्षा गार्डों की बहाली को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। नौकरी पर खतरा मंडराते हुए सुरक्षा गार्डों ने छात्र नेताओं से सहयोग मांगा है। उनकी समस्याओं को समझते हुए छात्र नेताओं ने सुरक्षाकर्मियों को यथावत रखने की मांग को लेकर बुधवार सुबह परिसर के मुख्य गेट और निदेशक को कार्यालय के अंदर बंद कर गेट पर ताला जड़ दिया। एबीवीपी नेता अक्षत बिजल्वाण ने कहा कि परिसर में लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों के भविष्य को देखते हुए उनकी बहाली की जानी चाहिए। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के मामले में परिसर का कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस पर छात्रों ने निदेशक कार्यालय का ताला खोल दिया। साथ ही सुरक्षा कर्मियों को हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, दीपक सजवाण, रोबिन बिष्ट, सुमित रावत, अनिल लेखवार आदि शामिल थे।