फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   उधार के दो कमरों में चल रहा कमांद डिग्री कॉलेज

उधार के दो कमरों में चल रहा कमांद डिग्री कॉलेज

Mon, 22 Apr 2019 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
उधार के दो कमरों में चल रहा कमांद डिग्री कॉलेज
कंडीसौड़ (टिहरी)। उच्च शिक्षा का हाल भी अजब-गजब है। चार साल से कमांद महाविद्यालय उधार के दो कमरों में चल रहा है। कहने को महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीति शास्त्र और समाज शास्त्र की कक्षाएं संचालित होती है, लेकिन इतिहास को छोड़कर अन्य विषयों में एक भी शिक्षक कार्यरत नहीं है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा की अलख जगाने के लिए थौलधार ब्लॉक के कमांद में 20 अगस्त 2016 को डिग्री कॅलेज की स्थापना की गई थी। महाविद्यालय खोलने के पीछे उद्देश्य था कि क्षेत्र के 88 ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 75 किमी दूर बादशाहीथौल, नई टिहरी और उत्तरकाशी का रुख न करना पड़े, लेकिन शासन-प्रशासन की अनदेखी के चलते स्थापना के चार साल बाद भी महाविद्यालय अपने उद्देश्य पर खरा नहीं उतर पाया है। उस समय वैकल्पिक व्यवस्था के तहत महाविद्यालय संचालन के लिए कंमाद इंटर कॉलेज और पंचायत भवन का एक-एक कमरा आवंटित किया गया था। इंटर कॉलेज की 50 नाली भूमि महाविद्यालय के नाम प्रस्तावित थी। हिंदी के शिक्षक दो साल से मेडिकल पर हैं, जबकि संस्कृत, समाज शास्त्र और राजनीति शास्त्र की पढ़ाई प्रत्येक सत्र में छह माह तक गेस्ट फैकल्टी के भरोसे है। संसाधनों के अभाव में कॉलेज में छात्रों की संख्या 78 से अधिक नहीं रही है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित 50 नाली भूमि का सीमांकन कर जिला प्रशासन ने सालभर पहले शासन को रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन शासनस्तर से महाविद्यालय को इस संबंध में कोई भी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुष्पा नेगी, प्राचार्य, कमांद महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed