{"_id":"5caf6b4fbdec22140c42ce53","slug":"15550002179-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं आगे, पुरूष छूटे पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं आगे, पुरूष छूटे पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने को लेकर महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से आगे रही। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने 13.75 प्रतिशत अधिक मतदान किया।
जिले में महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या 14 हजार 726 अधिक है। जिले में कुल 5 लाख 4 हजार 67 मतदाता हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 2 लाख 44 हजार 670 है और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 59 हजार 396 है। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 55.91 और पुरुषों ने 35.43 फीसदी मतदान किया। प्रतापनगर विधानसभा में महिलाओं ने 54.06 और पुरुष 34.67, टिहरी विधानसभा में महिलाओं ने 47.37 व पुरुषों ने 47.04, धनोल्टी विधानसभा में महिलाओं ने 59.97 और पुरुषों ने 47.92, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 55.44 और पुरुषों ने 38.70, नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने 61.10 और पुरुषों ने 47.80 फीसदी मतदान किया।