फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध करवाई सुविधाएं

दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध करवाई सुविधाएं

Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध करवाई सुविधाएं
नई टिहरी। निर्वाचन आयोग के निर्देश जिला प्रशासन ने दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पर पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस बार दिव्यांगों के लिए वाहनों, व्हील चेयर, कंडी, डंडी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। मनरेगा के रोजगार सेवक, एनएसएस, एनसीसी, एनवाईके के स्वयंसेवक दिव्यांगों को बूथ तक लाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 638 बूथों पर 3379 दिव्यांग मतदाता चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन ने हर दिव्यांग मतदाता को बूथ तक पहुंचाने लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वाहन, मनरेगा के रोजगार सेवकों, एनसीसी, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। वह बृहस्पतिवार को होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए दिव्यांग की सहायता करेंगे। दिव्यांग मतदान के नोडल अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य हर दिव्यांग मतदाता को पोलिंग बूथ तक वोट डालने के लिए पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed