{"_id":"5ca8d4acbdec22147609f52a","slug":"155456844114-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
Sun, 07 Apr 2019 02:33 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चवालखेत में आयोजित एनएनएस शिविर में स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य और आपदा संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
शनिवार को स्वयंसेवियों ने प्राकृतिक पेयजल स्रोत डाईजर, स्कूल के आसपास सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। जिला अस्पताल बौराड़ी के चिकित्सक डा. अमित उनियाल ने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी दी। रेडक्रास के महावीर दत्त कवि ने आपदा से निपटने के प्राथमिक तौर तरिके बताए। गायत्री पीठ के प्रमुख डा. वीएन जोशी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव से अवगत कराया। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र परमार, नागेंद्र पोखरियाल, राजेंद्र मिश्रवाण, यशपाल चौहान, लव सेमवाल, मेघा नौटियाल, शिवम नौटियाल, विकास मिश्रवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन