फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नली-रत्वाडी मार्ग पर सुगम सफर को करना होगा लंबा इंतजार

नली-रत्वाडी मार्ग पर सुगम सफर को करना होगा लंबा इंतजार

Sun, 31 Mar 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
नली-रत्वाडी मार्ग पर सुगम सफर को करना होगा लंबा इंतजार
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के गांवों के लोगों को नली-रत्वाड़ी मोटर मार्ग पर सुगम सफर के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। कोटीगाड़ में पुल के लिए लोनिवि फिलहाल टेंडर प्रक्रिया शुरू करने में ही उलझा हुआ है। तब तक उक्त गांव के ग्रामीणों को अपने गतंव्य तक पहुंचने लिए वाया कमंाद होते हुए ही सफर करना होगा। लोनिवि की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

ल्वाखा, मझोली, रत्वाड़ी, चौपड़ा और मठियाली गांव के लोगों को यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए लोनिवि चंबा ने वर्ष 2015-16 में दो करोड़ 48 लाख की लागत से नली-रत्वाड़ी सात किमी सड़क निर्माण किया गया था, लेकिन कोटीगाड़ में पुल निर्माण न होने से ग्रामीणों को सड़क मार्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को गतंव्य तक पहुंचने के लिए वाया कमांद होते हुए 15 किमी की अतरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। तारादत्त थपलियाल, बीएस रतूड़ी, शंकर चंद रमोला, हुकम सिंह जड़धारी, कर्ण सिंह जड़धारी का कहना है कि कोटीगाड़ गदेरे में बरसात के दिनों में जल स्तर बढ़ जाता है। जिस कारण वहां से वाहन नहीं निकल पाते है। पुल निर्माण के लिए सालभर पहले लोनिवि को 3 करोड़ की धनराशि स्वीकृति हो चुकी है।
विज्ञापन

इनका क्या है कहना
कोटीगाड़ में 48 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जाना है। जिसके लिए तीन करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। सड़क निर्माण के बाद ठेकेदार ने कार्य छोड़ दिया था। जिस कारण पुल निर्माण में विलंब हुआ है। दोबारा से पुल निर्माण के लिए टेंडर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित गौड़, अपर सहायक अभियंता लोनिवि चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed