{"_id":"5c9cedebbdec22143d39779f","slug":"15537884786-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड में दर्ज गलत पता तीन साल बाद भी नहीं सुधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड में दर्ज गलत पता तीन साल बाद भी नहीं सुधरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। नगुण पट्टी में घोन गांव के ग्रामीणों के आधार कार्डों में दर्ज गलतियों में तीन साल बाद भी सुधार नहीं हो पाया है। परेशान ग्रामीण कार्ड में सुधार करने के लिए गांव में कैंप लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोन में तीन साल पहले कैंप लगाकर ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाए गए थे, लेकिन जब कार्ड बनकर आए तो उसमें ग्राम पंचायत घोन की जगह किसी सिंगुनी सेरा गांव का पता दर्ज है और पिनकोड भी गलत लिखा गया है। इससे ग्रामीणों के लिए यह आधार कार्ड बेकार साबित तो हो ही रहे है, उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान अशरफी देवी और ध्यान सिंह ने बताया कि गांव के सभी लोगों के आधार कार्ड में पता और पिनकोड गलत प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ से गांव 20 किमी दूर है, जिससे हर कोई आधार कार्ड धारक कार्ड में सुधार कराने के लिए कंडीसौड़ नहीं जा पा रहा है। उन्होंने बड़ी संख्या में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए गांव में कैंप लगाकर आधार कार्डों में सुधार कराने की मांग की है। बीडीओ भगवती प्रसाद डबराल ने कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद जल्द ही गांव में कैंप लगाकर पते में सुधार करवा दिया जाएगा।