{"_id":"5c8bd95cbdec2213e929108b","slug":"15526691104-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मिठाई और दूध के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मिठाई और दूध के सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। होली के त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों, मिठाई और दूध में मिलावट की संभावनाओं की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को चंबा में बाहर से खाद्य पदार्थ लेकर आ रहे वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान टीम ने दूध के पांच और मिठाई के दो सैंपल भरे। बिना लाइसेंस जिले में खाद्य पदार्थों की सप्लाई करने पर पांच वाहन चालकों को नोटिस थमा कर 15 दिन में जवाब देने को कहा है। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि मैदानी क्षेत्रों से इन दिनों मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई पहाड़ी क्षेत्रों में की जा रही है। सप्लाई लेकर टिहरी और उत्तरकाशी जिले में आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए सुबह छह बजे खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी एमएन जोशी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा के नेतृत्व में टीम चंबा में तैनात हो गई थी। वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जोशी ने बताया कि पांच वाहनों के पास जिले में खाद्य पदार्थों की सप्लाई के लाइसेंस नहीं मिले। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। दूध के पांच, रसगुल्ला और मिलकेक के एक-एक सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। बताया पिछले एक माह के अंतर्गत नई टिहरी, चंबा, घनसाली, मुनिकीरेती क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान होटल और ढाबों में साफ सफाई न मिलने पर 27 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।