{"_id":"5c8a7accbdec2214787e2c5c","slug":"155257936610-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे तक बाधित रहा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे तक बाधित रहा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे
विज्ञापन
Highway
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। ताछला के समीप चट्टान से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों का संचालन नहीं हो पाया, जिससे लोगों को तीन घंटे तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह 5.30 बजे के लगभग ताछला में चट्टान से सड़क मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आठ बजे के लगभग ऑल वेदर कार्य में जुटी कंपनियों के जेसीबी से मलबा साफ करने का काम शुरू किया गया। मलबा साफ करते-करते एक घंटे लग गया। इस दौरान सड़क मार्ग के दोनों तरफ सैकड़ों लोग और वाहन फंसे रहे। मलबा साफ होने के बाद आंधे घंटे तक वहां पर जाम की समस्या भी बनी रही। वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से जाम लग गया था। किसी तरह जाम खुलने के बाद वहां फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। ब्यूरो