फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने ली सेवाभाव से कार्य करने की शपथ

नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने ली सेवाभाव से कार्य करने की शपथ

Thu, 14 Mar 2019 09:31 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने ली सेवाभाव से कार्य करने की शपथ
Nursing college - फोटो : amarujala

विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय नर्सिंग कालेज सुरसिंगधार में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ओथ सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की संस्थापक रही फ्लोरेंस नाइटइंगेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सेवाभाव से कार्य करने की शपथ ली। इस अवसर पर वार्षिक खेल और सांस्कृतिक मीट का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत, नृत्य, पंजाबी, देशभक्ति, एंकाकी नाटक, फैंसी ड्रेस, सोलो सांग की शानदार प्रस्तुति दी।
बृहस्पतिवार को सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कालेज में ओथ सेरेमनी का संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड एसके बंधु और एसीएमओ डा. दीपा रूवाली ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नर्स के सेवाभाव और व्यवहार से मरीज की आधी बीमारी स्वत: ही समाप्त हो जाती है। नर्स और डाक्टर के कारण ही जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान कार्य के प्रति निष्ठा एवं मधुर व्यवहार का सलीका जरूर सीखें। प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कालेज की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। छात्रा-छात्राओं ने सोलो डांस, गु्रप डांस, फैंसी ड्रेस, सोलो सांग की शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने पर्यावरण है जरूरी जैसे विषय पर नाटक के जरिए जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश पा चुके 83 छात्र-छात्राओं को ओथ सिरेमनी पर कोट आवंटित किए गए। अब वह सफेद कोट पहनकर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकियां की जानकारी ले सकेंगे। इस मौके पर स्टेट नर्सिंग कालेज देहरादून के प्रधानाचार्य ट्रीसा, हरिद्वार की प्रधानाचार्य सुमनलता, कमलेश दीक्षित, जयप्रकाश पांडेय, सरिता मंमगाई, वंदना पोखरियाल, श्वेता, सोनिया, अनिला भंडारी, शीतल भंडारी, इशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed