{"_id":"5c8543afbdec2213ff32b275","slug":"155223758010-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी जिले में महिला मतदाता होंगी निर्णायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी जिले में महिला मतदाता होंगी निर्णायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव में टिहरी जिले में महिला मतदाता निर्णायक की भूमिका में होंगी। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या 44 हजार 806 अधिक है। 2014 के चुनाव के मुबाकले इस बार वोटरों की संख्या में भी 34 हजार 358 की बढ़ोत्तरी हुई है। चार लाख 98 हजार 735 मतदाताओं के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज हो चुके हैं। चुनाव को लेकर जिले में 884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 45 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
टिहरी जिले की छह विधानसभा क्षेत्र में से नरेंद्रनगर, देवप्रयाग गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में और टिहरी, प्रतापनगर, धनोल्टी और घनसाली (अनुसूचित जाति) टिहरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। सभी छह लोकसभा क्षेत्रों में अभी तक चार लाख 98 हजार 735 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुके हैं। जिनमें दो लाख 26 हजार 963 पुरुष और दो लाख 71 हजार 769 महिला मतदाता हैं। तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के अपेक्षा 44 हजार 806 अधिक है। वर्ष 2014 के चुनाव में चार लाख 64 हजार 377 मतदाता थे। इस बार कुल 34 हजार 358 मतदाता बढ़े हैं। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 91 हजार 479 मतदाता हैं, जबकि सबसे कम 78 हजार 561 मतदाता धनोल्टी विधानसभा में हैं। जिले को 95 सेक्टर और 22 जोन में बांटा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली का कहना है कि अभी तक चार लाख 98 हजार 735 मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हो चुके हैं। जिले में 45 मतदान केंद्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। 22 जोनल और 95 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।