फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   वायरल प्रभावित गांवों में नहीं पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

वायरल प्रभावित गांवों में नहीं पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 09 Mar 2019 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
वायरल प्रभावित गांवों में नहीं पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार क्षेत्र में फैले वायरल फीवर से एक युवक की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग हरकत में नहीं आया है। सीएमओ को समस्या से अवगत कराने पर उन्होंने शनिवार को प्रभावित गांवों में चिकित्सकों की टीम भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन टीम के बजाए आशा वर्कर को भेजकर खानापूर्ति की गई है।

जाखणीधार क्षेत्र के कोटी खास, पेटव और कुम्हारधार सहित कई गांवों में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। पेटव में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सालभर से डाक्टर नहीं होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है, जिससे कोटी गांव में बुखार से पीड़ित दिनेश सिंह की मौत हो गई थी। घटना से सहमे ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में चिकित्सकों की टीम भेजने की गुहार लगाई, लेकिन विभाग ने गांव में जाने की जहमत नहीं उठाई है। कोटी खास के प्रधान शूरवीर सिंह सजवाण ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। दोपहर बाद आई आशा वर्कर मरीजों की गिनती कर चली गई। पेटव के प्रधान किशोरी लाल और कुम्हारधार के प्रधान गजेंद्र सेनवाल ने कहा कि गांव में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। इस बाबत सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने कहा कि रविवार को टीम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed