{"_id":"5c5c5344bdec224bf101fd03","slug":"154955461116-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड की टीम फुटबाल में जम्मू कश्मीर में दिखाएगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड की टीम फुटबाल में जम्मू कश्मीर में दिखाएगी दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। फुटबाल की प्रतिष्ठित संतोष ट्राफी के लिए बौराड़ी में आयोजित खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में शामिल रहे खिलाड़ियों की टीम उत्तराखंड की ओर से 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी।
बृहस्पतिवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल के प्रशिक्षण का विधायक धन सिंह नेगी ने समापन करते हुए कहा कि टीम जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करें। कहा कि पहली खिलाड़ियों का कैंप नई टिहरी में लगाया गया। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 26 जनवरी से आयोजित कैंप में 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। फिटनेश और कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम में शामिल किया गया है, जिनमें कृष्णा चौधरी, सागर गुसाईं, रोहित सिंह, प्रवीन रावत, यश देहरादून, भूपेश जोशी, सुहेब अली, पारस अधिकारी, माणिक शाह नैनीताल, उमेश रावत, विशाल नगरकोटी पिथौरागढ़, अतुल राणा, आर्यन रौथाण, शुभम कैंतुरा टिहरी, शुभम गौड़ उत्तरकाशी, अरविंद मंद्रवाल, सौरव रावत, गौरव रावत, चिराग पौड़ी, शुभम विश्वास ऊधमसिंह नगर शामिल हैं, जबकि मनोज जोशी कोच और सूरज आर्य टीम के मैनेजर होंगे।