फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   दुग्ध संघ को घाटे से उभारने को उत्पादन बढ़ाए:प्रकाश

दुग्ध संघ को घाटे से उभारने को उत्पादन बढ़ाए:प्रकाश

Tue, 05 Feb 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
दुग्ध संघ को घाटे से उभारने को उत्पादन बढ़ाए:प्रकाश

विज्ञापन
नई टिहरी। डेरी विकास विभाग के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ने दुग्ध उत्पादक संघ का भ्रमण कर संघ को घाटे से उभारने के लिए मिलकर प्रयास करने को कहा। उन्होंने मार्च तक प्रत्येक दिन उत्पादन तीन हजार लीटर तक उपार्जन का लक्ष्य दिया। कहा कि जल्द ही किसानों के लंबित दुग्ध भुगतान का प्रयास किया जाएगा।

डेरी विकास के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ने गढ़वाल दुग्ध उत्पादक संघ का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक की। कहा कि संघ को घाटे से तभी उबारा जा सकता है जब दुग्ध उपार्जन में वृद्धि की जा सके। कहा कि सभी को मिलकर दुग्ध उत्पादन को 12 सौ से बढ़ाकर मार्च 2019 तक तीन हजार लीटर प्रति दिन करना होगा। वहीं 2020 तक उत्पादन पांच हजार लीटर तक किया जाए। दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल ने घाटे में चल रहे संघ की आर्थिक स्थितियों से लेकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि सरकारी स्तर से वित्तीय मदद मिलने से संघ को घाटे से उबारा जा सकता है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि कहा की घाटे की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों के लंबित भुगतान को जल्द करने का भरोसा दिया। इस मौक पर संयुक्त निदेशक डेरी विकास जयदीप अरोड़ा, वित्त अधिकारी बच्चीराम आर्य, सहायक निदेशक प्रेम लाल, प्रबंधक एके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed