{"_id":"5c5325f5bdec22270200d283","slug":"15489531911362-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ 62 लाख से बनेगा ज्ञानसू और छापराधार का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ 62 लाख से बनेगा ज्ञानसू और छापराधार का भवन
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। चंबा ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज ज्ञानसू और छापराधार के भवन निर्माण की उम्मीद जग गई है। सरकार ने दोनों इंटर कालेजों के भवन निर्माण को तीन करोड़ 62 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
बृहस्पतिवार को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने जीआईसी ज्ञानसू और छापराधार के भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने भूमि पूजन करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि स्कूलों में भवन से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित कर छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देना है। कहा कि दोनों कालेजों में भवन न होने के कारण छात्रों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब जल्द ही भवनों का निर्माण पूरा होगा। विधायक ने बताया कि जीआईसी ज्ञानसू के भवन का एक करोड़ 84 लाख और छापराधार के भवन का निर्माण एक करोड़ 78 लाख की लागत से होगा। प्रधान नवागर विक्रम तोपवाल, कांडा सुमित्रा पुंडीर, पाटा बीना चमोली, पीटीए अध्यक्ष गजेंद्र तोपवाल ने कहा कि लंबे समय से स्कूल भवनों के निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन पूर्व में बजट न मिलने के कारण भवन नहीं बन पाए। इस मौके पर किशोर सिंह नेगी, श्रीराम भट्ट, मदन लाल डबराल, सूर्य प्रकाश डबराल, कुंवर तोपवाल, प्रधानाचार्य मोहम्मद कुरैशी आदि मौजूद थे।