फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सांस्कृतिक झांकियों के साथ जौनपुर महोत्सव शुरू

सांस्कृतिक झांकियों के साथ जौनपुर महोत्सव शुरू

Tue, 29 Jan 2019 10:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक झांकियों के साथ जौनपुर महोत्सव शुरू
dhol
थत्यूड़ (टिहरी)। स्कूली छात्र-छात्राओं की शानदार मार्च पास्ट, सांस्कृतिक झांकियों और ढोल-दमाऊं की थाप के साथ मंगलवार से तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव शुरू हो गया। महोत्सव के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने जल कलश यात्रा निकालकर पानी के संरक्षण का संदेश दिया। नंदा देवी राजजात की झांकी सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ विधायक प्रीतम सिंह पंवार और ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पवंार ने किया। इससे पहले स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र में सांस्कृतिक झांकी और जल कलश यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि विधायक पंवार ने कहा कि जौनपुर की लोक संस्कृति देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखती है। संस्कृति समाज को जोड़ने का काम करती है। युवा वर्ग पाश्चात्य संस्कृति की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ब्लॉक प्रमुख पंवार ने लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी से आगे आने का आह्वान किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवा वर्ग को चाहिए कि वे अपनी संस्कृति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे।
विज्ञापन

इस मौके पर महोत्सव के संयोजक मोहन चमोली, सुरेंद्र रावत, महिपाल रावत, बृजमोहन रांगड़, पृथ्वी रावत, सुमन नौटियाल, चंद्रवीर पुंडीर, देवेंद्र चमोली, महावीर सजवाण, घनश्याम, दीपक सजवाण, सोबत सिंह रावत, जयेंद्र बिजल्वाण, विपुल रांगड़, रमेश नौटियाल, हरिभजन पंवार, राजेंद्र कोहली, शेर सिंह डोगरा, बलदेव सिंह, बिरेंद्र चंदेल आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील सजवाण व सुमन ने किया। महोत्सव में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed