फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   सड़क के अभाव ग्रामीण नाप रहे कई किमी पैदल

सड़क के अभाव ग्रामीण नाप रहे कई किमी पैदल

Sun, 27 Jan 2019 10:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क के अभाव ग्रामीण नाप रहे कई किमी पैदल
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाक के पोखार-गेंवली-पजगांव 10 किमी मोटर मार्ग स्वीकृति के छह साल बाद भी नहीं बन पाया है। मोटर मार्ग नहीं बनने से ग्रामीण कई किमी पैदल नापने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पट्टी भिलंग के गेंवली, पजगांव, धारी, सिल्यारगांव, पैतियाण गांव दशकों बाद भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाएं हैं। गांव में करीब 12 सौ की आबादी निवास करती है, लेकिन सड़क न होने के चलते ग्रामीण सात से दस किमी पैदल सफर करने को मजबूर हैं। वर्ष 2011-12 में तत्कालीन सीएम ने गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए 10 किमी पोखार-गेंवली-पजगांव मोटर की घोषणा कर इसकी स्वीकृति दी थी। बावजूद छह साल बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया। लोनिवि और वन विभाग के बीच तालमेल न होने के कारण सड़क निर्माण में आ रही वनभूमि का हस्तांतरण नहीं हो पाया। ग्रामीण उदय पंवार, महावीर सिंह, सरोप सिंह, समन सिंह, गोपाल सिंह, उत्तम सिंह, सूरत सिंह का कहना है कि सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ईई एनएल वर्मा का कहना है कि मोटर मार्ग निर्माण पर आ रही वन भूमि हस्तांतरण को लेकर भारत सरकार को आनलाइन आवेदन किया जा चुका है। स्वीकृति मिलने के बाद डीपीआर वित्तीय स्वीकृति को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed