{"_id":"5c49e5b9bdec2259b05bb221","slug":"15483469298-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोए जाते हैं बेटे, उग आती हैं बेटियां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोए जाते हैं बेटे, उग आती हैं बेटियां...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विकास विभाग की पहल पर विचार गोष्ठी, भाषण, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। परम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति के रंग कर्मियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बोए जाते हैं बेटे, उग आती हैं बेटियां, खाद-पानी बेटों को लहलहाती हैं बेटियां नाटक के मंचन ने खूब वाहवाही लूटी।
बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ आशीष भटगांई ने किया। उन्होंने बालिकाओं से सोशल लीडर बनकर समाज को जागरूक करने का कार्य करने का आह्वान किया। एसीएमओ डा. दीपा रूबाली ने कहा कि लड़कियां अपने आप को किसी से कम न समझे। आत्मबल को मजबूत रखें, ताकि वे प्रत्येक परिस्थिति का सामना कर सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। भाषण प्रतियोगिता में सिद्धी प्रथम और सौम्या द्वितीय रही। पेंटिंग में दिव्या प्रथम और प्रिया द्वितीय रही। रंगोली में एकता प्रथम और मानसी द्वितीय रही। इस मौके पर डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य शगुफ्ता परवीन, देवेश्वरी राणा, प्रियंका बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
इधर, विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत महाविद्यालय में भी बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिका सुमित्रा फोंदणी ने कहा कि जब तक समाज में मां और सास बेटियों व बहुओं को सकारात्मक सोच की प्रेरणा नहीं देगी, तब तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना विकसित नहीं हो पाएगी। इस मौके पर हिमानी फोंदणी, सुनीता गौनियाल आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
बालिका दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
घनसाली(टिहरी)। बूढाकेदार में लोक जीवन विकास भारती की ओर से संचालित नई तालीम विद्यापीठ आवासीय बुनियादी विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं ने बालिका दिवस पर बालगंगा और धर्मगंगगा के गांवों और बूढाकेदार बाजार में जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक और भाषणों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिए। संस्था के संस्थापक बिहारी लाल ने कहा कि बालिका कुदरत का है उपहार, इसको जीने का है अधिकार। इस मौके पर बावन बिष्ट, बीरेंद्र नेगी, जय शंकर, अनंता नंद, विष्णु कुमार, प्रशांत, अरविंद, सुमन, राजेश्वरी, मंजू, अमिता, सीमा, बिंदू, सपना आदि मौजूद थे।