{"_id":"5c49e5b6bdec2208d27b0c92","slug":"1548346927736-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर को मिला 36 लाख रुपये का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर को मिला 36 लाख रुपये का अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में सीबीसीएस सेमेस्टर सिस्टम प्रणाली की पुस्तकों और प्रयोगात्मक उपकरणों की जल्द सुविधा मिल सकेगी। विवि की ओर से परिसर को सत्र 2018-19 के लिए 36 लाख की अनुदान राशि मिल गई है। बृहस्पतिवार को परिसर निदेशक ने 23 विभागाध्यक्षों को धनराशि वितरित कर दी है।
बृहस्पतिवार को एसआरटी परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गढ़वाल विवि की ओर से आवंटित अनुदान राशि की प्रथम किश्त पर चर्चा की गई। प्रो. रमोला ने बताया कि सत्र 2018-19 के लिए परिसर को गढ़वाल विवि से 36 लाख अनुदान राशि की प्रथम किस्त के रूप में प्राप्त हुई है, जिसमें 26 लाख प्रयोगात्मक कार्यों और 10 लाख किताबें खरीदने के लिए मिले हैं। बैठक में आवंटित धनराशि को विभागों को आवश्यकतानुसार वितरण किया गया और स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 28 फरवरी तक सामग्री क्रय कर बिल भुगतान के लिए विवि को भेजा जाए और बिलों पर परिसर की क्रय समिति व केंद्रीय क्रय समिति से अनुमोदन करवाया जाए। निदेशक ने बताया कि परिसर के 13 विभागों में विभागीय पुस्तकालय शुरू हो गए हैं। बैठक में प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. पीडी सेमल्टी, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. वीएस बिष्ट, डा. जेडीएस नेगी, प्रो. वीके अग्रवाल, डा. एमएमएस नेगी, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, डा. आरबी गोदियाल, प्रो. सुमन बिष्ट, डा. डीके पांडये, प्रो. केएस रमोला, डा. केएस रावत, प्रो. वीना जोशी और डा. अर्चना शाह आदि मौजूद थे।