फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बर्फबारी से सेब का उत्पादन बढने की उम्मीद जगी

बर्फबारी से सेब का उत्पादन बढने की उम्मीद जगी

Wed, 23 Jan 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से सेब का उत्पादन बढने की उम्मीद जगी
नई टिहरी/चंबा। मंगलवार को हुई भारी बर्फबारी से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर दूसरे दिन भी आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई, जिससे बर्फ का दीदार करने पहुंचे सैलानी जगह-जगह फंस गए थे। बुधवार सुबह एनएच की जेसीबी ने चोपड़ियाल गांव की सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू किया, लेकिन अत्यधिक बर्फ होने की वजह से जेसीबी काणाताल तक ही हटा सकी। बर्फबारी के कारण कद्दूखाल-सत्यों, कौडार-मुखेम, लंबगांव-प्रतापनगर, लंबगांव-उत्तरकाशी, लंबगांव-कोटालगांव-चमियाल, घुत्तू-रीह, नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग भी दूसरे दिन बंद रहे। बर्फ होने के कारण चंबा-मसूरी मोटर पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने वाहनों को आवाजाही बंद करवा दी। वहीं, धनोल्टी, काणाताल, जड़ीपानी, चोपड़ियालगांव और ढुंगमंदार क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दूसरे दिन भी बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के एसडीओ अमित तोमर ने बताया कि लाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल की जाएगी। उधर, धनोल्टी में बर्फबारी की वजह से सड़क बंद हो गई है, जिससे बाजार वीरान हो गया है। व्यापार सभा के रघुवीर रमोला, जगदीश सेमवाल, कुलदीप नेगी ने बताया कि पर्यटकों के नहीं पहुंचने से व्यापार ठप हो गया है।
विज्ञापन


नई टिहरी में तापमान -4 पहुंचा
नई टिहरी। बुधवार को अपराह्न बाद बारिश और बर्फबारी थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड के चलते नई टिहरी और बौराड़ी बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अधिकांश समय घरों में ही दुबके रहे। अपराह्न में कुछ देर सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों ने ठंड से राहत जरूर महसूस की। बुधवार को नई टिहरी में अधिकतम तापमान 9 व न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में 5 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन


बाल-बाल बची गाय व बछिया
नई टिहरी। नगर के बौराड़ी के सेक्टर 5 ए से टिनशेड जाने वाली सड़क पर मुख्य सड़क का पुस्ता ढह गया, जिसका मलबा गोशाला के ऊपर गिरने से छत टूट गई। हादसे में गाय और बछिया बाल-बाल बची। मंगलवार को हुई बारिश के कारण नगर क्षेत्र के सेक्टर 5 ए से टिनशेड जाने वाली सड़क का पुस्ता गिर गया। पुस्ता गिरने के कारण दौलत बिजल्वाण की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed