{"_id":"5c47495bbdec224a620fd655","slug":"154817582811-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ गांवों में आयोजित करेगे चुनाव की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ गांवों में आयोजित करेगे चुनाव की पाठशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन भी कवायद में जुट गया है। इस बार मतदान से पहले बीएलओ प्रत्येक गांव में चुनाव की पाठशाला आयोजित करेंगे। पाठशाला में मतदान का मूल्य, ईवीएम, वीवीपैट और नोटा की जानकारी मतदाताओं को दी जाएगी।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को अभी से जागरूक करना आवश्यक है। इंटर कॉलेजों और महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। जहां युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता पोलिंग बूथों तक आसानी से पहुंचे इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार करना जरूरी है। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सूची संबंधित आरओ के पास होनी आवश्यक है। मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था बनाने के लिए उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम को एक सप्ताह के अंतर्गत उन पोलिंग बूथों की सूची उपलब्ध कराने को कहा जहां बिजली, पानी, शौचालय और वेटिंग रूम की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
बैठक में एसडीएम अनुराधा पाल, पीआर चौहान, मुक्ता मिश्र, रविंद्र जुवांठा,सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक महेश प्रकाश उपस्थित रहे।