फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   स्कूलों में उपस्थिति के समय जय हिंद-जय भारत बोलें छात्र

स्कूलों में उपस्थिति के समय जय हिंद-जय भारत बोलें छात्र

Fri, 11 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में उपस्थिति के समय जय हिंद-जय भारत बोलें छात्र

विज्ञापन
चंबा(टिहरी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पदाधिकारियों और छात्रों ने जिले में सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में उपस्थिति लगवाने के समय यस सर की जगह जय हिंद-जय भारत बोलने की मांग की है।

डीएम को भेजे पत्र में एबीवीपी के जिला संयोजक सुशील सिंह रावत ने बताया कि परिषद के 64वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रभक्ति बढ़ाने पर जोर दिया गया। परिषद के राष्ट्रीय मंच ने देश के सभी शिक्षण संस्थानों में सुबह, दोपहर और सांयकालीन समय में लगने वाली उपस्थिति के दौरान यस सर, जी सर के बजाए जय हिंद-जय भारत बोलने का प्रस्ताव पारित किया है। इससे प्रत्येक छात्र-छात्राओं के भीतर देशभक्ति की भावना और ज्यादा जागृत होगी। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में विभाग संयोजक बृजेश खाती, गढ़वाल संयोजक अमित धनोला, प्रदेश संयोजक थिंक इंडिया अक्षतपवन बिजल्वाण, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, महासचिव सचिन सजवाण, जिला सह संयोजक राहुल बुटोला, विकास चमोली, अभिषेक नेगी, एकता रावत, रचना पुंडीर, किरण सजवाण, सचिन रमोला और अंकित राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed