फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कांडीखाल पॉलीटेक्निक को अन्यत्र शिफ्ट करने का विरोध शुरू

कांडीखाल पॉलीटेक्निक को अन्यत्र शिफ्ट करने का विरोध शुरू

Thu, 10 Jan 2019 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
कांडीखाल पॉलीटेक्निक को अन्यत्र शिफ्ट करने का विरोध शुरू
नई टिहरी। प्रतापनगर के कांडीखाल स्थित राजकीय पालीटेक्निक को जनप्रतिनिधियों ने अन्यत्र शिफ्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर पालीटेक्निक को यथावत रखने की मांग की। कहा यदि पालीटेक्निक को शिफ्ट किया गया, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कनिष्ट प्रमुख कुलदीप पंवार के नेतृत्व में थौलधार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार पर शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने का आरोप लगाया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने कांडीखाल में बमुश्किल पालीटेक्निक खोलकर तकनीकी शिक्षा संस्थान की सौगात दी थी। अब सरकार प्रदेशभर के 19 पॉलीटेक्निक कॉलेजों को वित्तीय कारणों का हवाला देकर बंद करने की साजिश कर रही है। उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण पालीटेक्निक,आईटीआई, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांडीखाल के पालीटेक्निक को यथावत रखा जाए वरना ग्रामीण बेमियादी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, ज्येष्ठ प्रमुख जसवीर भंडारी, प्रधान कलेथ आनंद सिंह, प्रधान इंडर अनीता, राकेश पंवार, राजेंद्र डोभाल, नवीन सेमवाल, बुद्धि सिंह, राम सिंह मिश्रवाण, दर्मियान सिंह, चतर सिंह, संपत लाल शाह, नरेंद्र रावत, मान सिंह, सोहन नेगी, बुद्धि सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed