फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   साधन सहकारी समिति सेमंडीधार के विलय का विरोध

साधन सहकारी समिति सेमंडीधार के विलय का विरोध

Thu, 10 Jan 2019 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति सेमंडीधार के विलय का विरोध

विज्ञापन
नई टिहरी। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति सेमंडीधार का साधन सहकारी समिति लासी में विलय किए जाने का समिति के सदस्यों और किसानों ने कड़ा विरोध किया है। कहा कि अगर एआर का आदेश 10 दिनों के भीतर खारिज न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जाखणीधार ब्लॉक के मंदार क्षेत्र में 1965 में साधन सहकारी समिति सेमंडीधार का गठन हुआ था। समिति में वर्तमान में 16 सौ सदस्य हैं, करीब दो करोड़ का टर्नओवर, पर्याप्त स्टाफ, स्वयं के दो भवन से लेकर जिले की पांच शीर्ष समितियों में शामिल है। समिति में अटल आदर्श ग्राम ढुंग, मंदार में विस्तार पटल, दो ग्रामीण अल्प बचत केंद्र भी संचालित हैं। इन केंद्रों का कुल निक्षेप आठ करोड़ से अधिक है, लेकिन जिला सहायक निबंधक सहकारिता ने सात जनवरी को समिति का विलय लासी समिति में किए जाने का आदेश जारी किए है। बृहस्पतिवार को सेमंडीधार में हुई समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में समिति का विलय लासी समिति में करने का कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने सरकार पर सहकारिता को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने सहकारिता मंत्री, स्थानीय विधायक, डीएम, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, एआर को ज्ञापन भेजकर समिति का विलय न करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जबरन समिति का विलय किया, तो सहकारित से जुड़े लोग अपना अंश, खाते वापस लेकर बेमियादी आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर समिति के सरपंच बचन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश कुमार, उम्मेद सिंह रावत, प्रभाकर भट्ट, विजयपाल रावत, सत्या लाल, दाताराम, चिंतामणी, खुशीराम, अमर सिंह, किशोरी लाल, सोहन लाल, केशर सिंह, सूरत सिंह, बरफ लाल, दर्शन रमोला, सकला देवी, कुसमा देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी, सोना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इनका कहना है-
सरकार ने व्यय भार कम करने के लिए एक न्याय पंचायत में एक ही सहकारी समिति रखने के आदेश दिए हैं। लेकिन इसका मतलब यह नही है कि सेमंडीधार में कामकाज बंद हो जाएगा। बैंकिंग समेत अन्य सुविधाएं वहीं पर मिलेंगी। केवल समिति संबंधी कामकाज का विलय होना है। बावजूद अंतिम निर्णय समिति के एजीएम में पारित प्रस्ताव के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र गहतोड़ी, सहायक निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed