{"_id":"5c376ed5bdec22734b4bc554","slug":"154713685112-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन के कारण व्यापार भी हो रहा प्रभावित:गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन के कारण व्यापार भी हो रहा प्रभावित:गोयल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उद्योग व्यापार मंडल की नरेंद्रनगर इकाई के निवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गोयल ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश चांदपुरी, महामंत्री नरेंद्रकुमार श्यामवेदी और कोषाध्यक्ष अशोक बजाज को पद की शपथ दिलाई।
रामलीला मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की आर्थिक रीढ़ है। वह हर वर्ष सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व देते हैं, इसके बावजूद सरकार व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ से पलायन के कारण यहां का व्यापारी भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुटता से संघर्ष करने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने कहा कि नरेंद्रनगर के पुराने गौरव को लौटाने के लिए मिलकर काम करना होगा। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने व्यापारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश डोभाल, यशपाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, विपिन नागल्या, सुरेंद्र प्रभाकर, राजेंद्र राणा, सोबन सिंह नेगी, दुर्गा राणा, हिमांशु बिजल्वाण, वाचस्पति रयाल, रेखा राणा, राजन नाथ, मदन सिंह पंवार और धर्म सिंह चौहान आदि मौजूद थे।