{"_id":"5c0d42f6bdec2241742bdd90","slug":"15443730224-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगुरु कैलापीर मेला राजकीय घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगुरु कैलापीर मेला राजकीय घोषित
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्री गुरु कैलापीर मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की। आगामी वर्ष से प्रदेश सरकार गुरु कैलापीर मेले का आयोजन करेगी। सीएम ने बालगंगा सेंदुल महाविद्यालय को राजकीय महाविद्यालय और बालगंगा-भिलंगना के संगम पर आस्था पथ बनाए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री रावत रविवार को बूढ़ाकेदार में आयोजित तीन दिवसीय श्री गुरु कैलापीर मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा मेले हमारी सांस्कृतिक के संवाहक हैं। सरकार पौराणिक मेलों और थौलों को संरक्षित करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की। कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर छोटे-छोटे उद्योग लगाकर स्वरोजगार की दिशा में कार्य करें। कहा कि केंद्र सरकार से प्रदेश की सड़कों की दशा सुधारने के लिए 48 करोड़ मिले हैं, जिसमें सर्वाधिक धनराशि टिहरी जिले को दी गई है।
सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह ने कैलापीर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की है। विधायक शक्ति लाल शाह ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील भिलंगना ब्लॉक में एसडीआरएफ की टीम की स्थायी तैनाती की मांग की। उन्होंने सीएम को क्षेत्र की 21 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा। इससे पहले सीएम ने बूढ़ाकेदार कैलापीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का वरदान मांगा।
विज्ञापन
मेले के समापन पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और अनिल बिष्ट की टीम ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नरेंद्र सिंह नेगी ‘हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारैण, पहाड़ी-पहाड़ी मत बोलो जी देहरादून वाला हूं, जौ जस देई’ सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, मेला समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, मंडलाध्यक्ष आनंद बिष्ट, धीरेंद्र नौटियाल, चंद्र किशोर मैठाणी, रामकुमार कठैत, मालचंद बिष्ट, रावल अमरनाथ, शंभू नाथ, कैलाशी देवी, रजनी देवी, ममता नौटियाल, मीना नेगी विनय सेमवाल आदि उपस्थित रहे।
सीएम की घोषणाएं-
1- कैलापीर मेले को राजकीय मेला घोषित किया।
2-बालगंगा और भिलंगना के संगम पर होगा आस्था पथ का निर्माण
3-बालगंगा पृथक विकासखंड के लिए नीति आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
4-बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल को राजकीय महाविद्यालय का दर्जा मिलेगा।
5-बूढ़ाकेदार के लिए देहरादून से रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी।
6-लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए दोबारा से सर्वे किया जाएगा।