फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पिपलोगी गांव को जोडने को नहीं बनी सड़क

पिपलोगी गांव को जोडने को नहीं बनी सड़क

Sun, 09 Dec 2018 09:59 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
पिपलोगी गांव को जोडने को नहीं बनी सड़क
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के पिपलोगी गांव लंबगांव बाजार के सबसे नजदीक होने के बाद भी सड़क से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीण दो किमी पैदल आवागमन करने को मजबूर हैं। लोनिवि सड़क स्वीकृति के बाद भी निर्माण शुरू नहीं करवा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द कार्य शुरू न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लाक के सबसे दूरस्थ गांव तक भी सड़क से जुड़ चुके हैं, लेकिन क्षेत्र के मुख्य बाजार लंबगांव से दो किमी की दूरी पर स्थित पिपलोगी गांव वर्षों बाद भी सड़क नहीं पहुंची। इससे गांव की करीब पांच सौ की आबादी अपने को ठगा महसूस कर रही है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण लंबगांव बाजार से दो किमी की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के लंबे संघर्ष के बाद पूर्ववर्ती सरकार ने लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग के किमी एक से पिपलोगी गांव के लिए 2016 में तीन किमी सड़क स्वीकृत की थी, लेकिन स्वीकृति के दो साल बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाई। प्रधान त्रिलोक सिंह ने बताया कि लोनिवि से सड़क निर्माण की मांग को लेकर निरंतर पत्राचार किया जा रहा है। बावजूद विभाग सड़क निर्माण शुरू नहीं करवा रहा है। अधिशासी अभियंता केएस नेगी का कहना है कि पिपलोगी गांव को जोड़ने के लिए स्वीकृत सड़क का सर्वे कर डीपीआर वित्तीय स्वीकृति को शासन को भेजी है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed