फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भारतीय संस्कृति को महत्व दें छात्र:सांसद

भारतीय संस्कृति को महत्व दें छात्र:सांसद

Fri, 07 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति को महत्व दें छात्र:सांसद

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि जीवन में शिक्षा के साथ ही संस्कार भी जरूर है।

स्वामी रामतीर्थ परिसर के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लोक गायक किशन महिपाल ने घुर घुरांदी घुघूती, फ्यूलडिय़ा त्वे देखिक गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बतौर मुख्य अतिथि सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने युवा पीढ़ी से भारतीय संस्कृति को जीवन में विशेष महत्व देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में संस्कार भी जरूरी है। उन्होंने सांसद निधि से खेल मैदान के विस्तारीकरण की घोषणा की और इसके बाद मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, मनोज नकोटी, डा. आरबी गोदियाल, अमित धनोला, छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, सचिन सजवाण, सुमित रावत, बृजेश खाती, रचना, किरन, एकता रावत और योगेश उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed