{"_id":"5c0aa2c9bdec22418e1ae0c1","slug":"154420094617-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिव्यांगों के नियुक्त किए लीगल गार्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिव्यांगों के नियुक्त किए लीगल गार्जन
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला समाज कल्याण और दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से जिले के मानसिक रूप से दिव्यांग सात लोगों के कानूनी अभिभावक नियुक्त किए गए हैं।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने सात लोगों को लीगल गार्जन प्रमाणपत्र से लेकर दिव्यांगता के बावजूद स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तम भंडारी, मीरा, ऋचा, सुनील नेगी और सुषमा को उत्कृष्ट स्वरोजगारी दिव्यांगजन प्रमाणपत्र, 13 दिव्यांगजनों को कंबल और एक को कान की मशीन वितरित की। सांसद ने कहा कि समाज के हर वर्ग का कर्तव्य एवं दायित्व है कि दिव्यांगजनों की मदद करें, ताकि वह समाज की मुख्यधारा से जुडेे़ रहे। जिलाधिकारी सोनिका ने सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी सुशील बहुगुणा ने भी विचार रखे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, थौलधार ब्लाक प्रमुख बबीता शाह, जाखणीधार मस्ता नेगी, जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, विनोद रतूड़ी, मनोज नकोटी, कांता मंमगाई, अनिल बहुगुणा आदि मौजूद थे। ब्यूरो