{"_id":"5c095514bdec22413e05863d","slug":"154411551712-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडव लीला में छात्रों ने किया शानदार मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडव लीला में छात्रों ने किया शानदार मंचन
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के ग्राम पौनाडा में आयोजित पांडव लीला में कलाकारों ने शानदार मंचन किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंवाडा के छात्र-छात्राओं ने भी प्रस्तुति दी।
पौनाडा में आयोजित पांडव लीला में लंवाडा के छात्र-छात्राओं ने द्रौपती स्वयंवर, चीर हरण, चक्र व्यूह मंचन, अभिमन्यु वध का मंचन किया। मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख पूरब सिंह पंवार, धनपाल सिंह राणा ने बाल कलाकारों को पुरस्कृत किया। कहा कि पांडव देवता केदार खंड से हमारी पौराणिक धरोहर रहे हैं। पांडव मंचन समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक कमल सिंह पंवार ने बताया की पांडव देवता को अन्न पूर्णा देवता माना गया है। इस मौके पर कुंवर बिष्ट, मनमोहन राणा, कुंवर रावत, भजन राणा, शीशपाल राणा, उत्तम राणा, गब्बर सिंह, विजय राणा, प्रमोद नेगी, भीम सिंह, रायचंद नेगी, धनपता देवी बिष्ट, द्रवा राणा, उदीना, बचनी रावत, पार्वती, जमुना, सुलोचना, जितेंद्र राणा, साहब सिंह, अमरचंद आदि मौजूद थे।