फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   निकायों के पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

निकायों के पदाधिकारी आज लेंगे शपथ

Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
निकायों के पदाधिकारी आज लेंगे शपथ
गढ़वाल। पहाड़ में निकायों में नवनिर्वाचित पदाधिकारी आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है। पर्वतीय जिलों में कुल 33 निकायों के एक मेयर, 40 पार्षद सहित 32 अध्यक्ष और 212 सभासद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। कोटद्वार में पहली मेयर और 40 पार्षद पद पर पहली बार शपथ ली जाएगी।
विज्ञापन

पौड़ी/कोटद्वार। जनपद के पांच निकायों में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनपद के नवगठित नगर निगम कोटद्वार में पहली मेयर हेमलता नेगी के साथ 40 पार्षद कोटद्वार में मालवीय उद्यान पश्चिमी में शपथ लेंगे। कोटद्वार में एडीएम पौड़ी रामजी शरण शर्मा शपथ दिलाएंगे। जिला मुख्यालय पौड़ी में नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड में अध्यक्ष यशपाल बेनाम व 11 सभासदों को सीडीओ दीप्ति सिंह शपथ दिलाएंगी। नगर पालिका दुगड्डा की अध्यक्ष भावना चौहान, नगर पंचायत सतपुली में अध्यक्ष अंजना वर्मा, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में अध्यक्ष माधव अग्रवाल सहित चार-चार सभासद शपथ लेंगे। डीएम सुशील कुमार ने बताया कि पांच निकायों के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव में विजयी रहे उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण की तैयारियों पूरी हो गई है। जिले में पांच नगर पालिकाध्यक्ष और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 68 नवनिर्वाचित सभासद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम चतर सिंह चौहान सुबह 11 बजे नगर पालिका चंबा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमना रमोला सहित सात सभासदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक धन सिंह नेगी मौजूद रहेंगे। नगर पालिका टिहरी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा कृषाली, 11 सभासदों को एसडीएम सीएस चौहान अपराह्न दो बजे शपथ दिलाएंगे। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान अपराह्न एक बजे नगर पालिका नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, सात सभासदों को और अपराह्न तीन बजे मुनीकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी समेत 11 सभासदों को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहेंगे। एसडीएम रविंद्र जुवांठा पूर्वाह्न 11 बजे नगर पंचायत गजा की अध्यक्ष मीना खाती, चार सभासदों को, एसडीएम अनुराधा पाल पूर्वाह्न 11 बजे नगर पालिका परिषद देवप्रयाग के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, चार सभासदों को, नगर पंचायत कीर्तिनगर की अध्यक्ष कैलाशी देवी, चार सभासदों को अपराह्न दो बजे शपथ दिलाएगी। एसडीएम पीआर चौहान पूर्वाह्न 11 बजे नगर पंचायत चमियाला की अध्यक्ष ममता पंवार, चार सभासदों और अपराह्न दो बजे घनसाली के अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण, चार सभासदों को शपथ दिलाएंगे। एसडीएम अजयवीर सिंह सुबह 11 बजे नगर पंचायत लंबगांव के अध्यक्ष भरोसी देवी समेत चार सभासदों को शपथ दिलाएंगे।


तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि की एक ही जगह होगी शपथ
रुद्रप्रयाग। जनपद में एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सभासद आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। रुद्रप्रयाग में पालिका सभागार में निर्वाचित पालिकाध्यक्ष गीता झिक्वांण व 7 सभासदों को अपर जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत, अगस्त्यमुनि में नगर पंचायत तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष व सभासदों को उप जिलाधिकारी देवानंद और ऊखीमठ के निर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड को उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
गोपेश्वर। चमोली के नौ निकायों में चार पालिकाध्यक्ष और पांच नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही 60 सभासद रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। जिले में चार नगर पालिका (गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग व गौचर) व पांच नगर पंचायत (थराली, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी और गैरसैंण) हैं। नगर पालिका गोपेश्वर में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल और 11 सभासद, जोशीमठ में पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार और नौ सभासद, कर्णप्रयाग में पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी व सात सभासद व गौचर में पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट व सात सभासद शपथ लेंगे। इसी तरह नगर पंचायत नंदप्रयाग में अध्यक्ष हिमानी वैष्णव व चार सभासद, पीपलकोटी में अध्यक्ष रमेश बंडवाल व चार सभासद, पोखरी में अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और सात सभासद, थराली में अध्यक्ष दीपा देवी और चार सभासद व गैरसैंण में अध्यक्ष पुष्कर सिंह व सात सभासद पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। निकाय प्रतिनिधियों को संबंधित एसडीएम शपथ दिलाएंगे।


रामलीला मैदान में लेंगे पालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष शपथ
उत्तरकाशी। नगर पालिका बाड़ाहाट में पूर्वाह्न 11 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल के साथ सभी 11 सभासद शपथ ग्रहण करेंगे। नगर पालिका चिन्यालीसौड़ में दोपहर साढ़े बारह बजे राइंका चिन्यालीसौड़ में पालिकाध्यक्ष बीना बिष्ट एवं सात सभासद शपथ लेंगे। नगर पालिका बड़कोट में पूर्वाह्न 11 बजे पालिका कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अनुपमा रावत एवं सात सभासद शपथ ग्रहण करेंगे। नगर पंचायत नौगांव का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे विकासखंड सभागार में होगा, जहां अध्यक्ष शशिमोहन राणा और सात सभासद शपथ लेंगे। नगर पंचायत पुरोला में पूर्वाह्न 11 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन नेगी और सात सभासद शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed