{"_id":"5c016748bdec22415c7d0d4b","slug":"154359589211-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममगाईं अध्यक्ष और बहुगुणा बने सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममगाईं अध्यक्ष और बहुगुणा बने सचिव
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक-उप निरीक्षक और राजकीय सेवक संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हितराम ममगाईं को जिलाध्यक्ष और रमेश बहुगुणा को सचिव चुना गया।
शुक्रवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव महिपाल सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, रजिस्ट्रार कानूनगो पदों पर नियुक्तियां, राजस्व सेवक के पदों पर नियुक्तियां करने, एसीपी और एरियार का भुगतान, राजस्व चौकियों के अनुरक्षण को बजट, अटैचमेंट व्यवस्था समाप्त करने, राजस्व पुलिस क्षेत्रों में होमगार्ड की तैनाती समेत समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में पूनम राणा उपाध्यक्ष, धनपाल सिंह सह सचिव, हरिकिशन कोषाध्यक्ष और संजय उनियाल को संगठन सचिव बनाया गया।