फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कबड्डी में भेडियाना विजेता और भटोली रहा उप विजेता

कबड्डी में भेडियाना विजेता और भटोली रहा उप विजेता

Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में भेडियाना विजेता और भटोली रहा उप विजेता
नैनबाग(टिहरी)। बलबीर सिंह रावत की स्मृति में अगलाड घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से कैंपटी में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह के समापन पर कबड्डी में ग्राम पंचायत भेड़ियाना विजेता और भटोली उपविजेता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को कैंपटी में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन हुआ। प्रतियोगिता के वॉलीबाल में ब्रदर्स क्लब देहरादून विजेता, बांडासारी उप विजेता रहा। बालिका वर्ग कबड्डी में कालसी विजेता, कैंपटी उप विजेता रहा। व्यक्तिगत खेलों में बालक वर्ग दौड़ में ऋतिक पंवार प्रथम, नितेश पंवार द्वितीय, मनीष तृतीय रहे। बालिका वर्ग दौड़ में पूनम पहले, सानिया रौछेला दूसरे, रविना तीसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन में जयवीर पंवार, शाकिर प्रथम, वीरेंद्र पंवार, विजय पंवार द्वितीय रहे। इस मौके ग्राम सिया कैंपटी प्रधान विनीता पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथिला पंवार, जीआईसी के प्रधानाचार्य आरपी सिंह, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, राजेश नौटियाल, किशन पंवार, जयपाल राणा, मुकेश पंवार, राजेंद्र नौटियाल, भरत पंवार, रैपाल सिंह रावत, मोहन भंडारी, बिजेंद्र पंवार, प्रेम सिंह कैंतुरा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र पंवार, सुशील नौटियाल, विनोद नौटियाल, सिकंदर रौछेला, विनोद राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed