{"_id":"5bfac583bdec2241a004a8c8","slug":"15431612652-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा भुगतान न होने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा भुगतान न होने पर दी भूख हड़ताल की चेतावनी
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से आंदोलनरत हलेथ गांव के ग्रामीण का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रविवार को भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे। मांग पर कार्रवाई न होने तक उन्होंने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। हलेथ-देवल मोटर मार्ग निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुए खेतों और फसलों का मुआवजा भुगतान को लेकर हलेथ गांव के लोग 12 नवंबर से आंदोलनरत हैं। उन्होंने सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था पीएमजीएवाई पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा सड़क निर्माण वर्ष 2012-13 में पूरा हो चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारी मुआवजा भुगतान को लेकर पिछले पांच सालों से उन्हें गुमराह करते आ रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। रविवार को धरना देने वालों में सुमित्रा देवी, रजनी देवी, लक्ष्मी देवी, जयेंद्र सिंह रावत, उम्मेद सिंह, महावीर सिंह व धृपाल सिंह बैठे रहे। ब्यूरो