{"_id":"5bfac38fbdec224161759fd3","slug":"15431607659-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। कांग्रेस सेवादल ने राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम कर राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को एकजुट रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के अंदर कुछ ऐसी शक्तियां खड़ी है, जो जाति, धर्म के नाम पर राष्ट्र को बांटने की कोशिश में लगी है। कहा कि कांग्रेस ऐसी शक्तियाें का विरोध करेगी।
पार्टी कार्यालय में सेवा दल की ओर से आयोजित ध्वज वंदन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि चंबा नगर पालिका की अध्यक्ष सुमना रमोला ने राष्ट्रीय ध्वज पहनाकर शुरुआत की। कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमोला, सभासद सतीश चमोली को शॉल भेंटकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि सत्तासीन भाजपा देश को जाति, धर्म के नाम पर सांप्रदाय वाद का वातावरण पैदा कर आपस में बांटने का काम रही है। इस मौके पर सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेश बलोधी, विजय गुनसोला, दर्शनी रावत, विजय लक्ष्मी थलवाल, नरेंद्र चंद रमोला, विक्रम पवार, साब सिंह सजवाण, राजेंद्र डोभाल, ममता उनियाल, विनोद सकलानी, शिवि भंडारी, आशा रावत, कौशल्या पांडेय आदि मौजूद थे।