फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जिला अस्पताल जनवरी से पीपीपी मोड पर

जिला अस्पताल जनवरी से पीपीपी मोड पर

Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल जनवरी से पीपीपी मोड पर
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड में लेने के लिए स्वामी राम हिमालयन विवि और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट के कुलपति डा. विजय धस्माना ने अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी से जिला अस्पताल का संचालन हिमालयन अस्पताल करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को हिमालयन विवि जौलग्रांट के वीसी डा. धस्माना ने माइनर ओटी, आकस्मिक चिकित्सा विभाग और पैरा मेडिकल सेक्सन का जायजा लिया। कहा जरूरत के अनुसार अस्पताल में कुछ मरम्मत कार्य भी किया जाएगा। बताया कि अस्पताल में सेवा देने के इच्छुक डॉक्टरों से आवेदन मांगे गए हैं। ऑपरेशन थिएटर को अत्याधुनिक बनाने के लिए जरूरी उपकरण और साजो-समान लगाया जा रहा है। अस्पताल के उपकरणों के लिए ऑर्डर दे दिए हैं। बताया 100 बेड के इस अस्पताल में अवस्थापना सुविधाएं सही स्थिति में है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी राकेश भट्ट ने बताया कि भवन के पीछे डॉक्टर व स्टाफ के लिए आवास बने हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फार्मासिस्ट आरएस रांगड़ ने मेडिकल स्टोर और गोदाम की जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ने टिहरी जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और हिंडोलाखाल को पीपीपी मोड पर चलाने का निर्णय लिया है। हिमालयन अस्पताल विश्व बैंक की परियोजना की सहायता से अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या करवाएगा। विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर मरीज को हॉयर सेंटर जौलीग्रांट रेफर करने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से की जाएगी। मरीजों को सरकारी अस्पताल की भांति स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भुगतान करना होगा। इस मौके पर डा. सुनील सैनी, डा. प्रकाश केशवया, डा. वाईएस बिष्ट, डा. रोमिल भटकोटी, एमएम माधवन, रूपेश महरोत्रा, आरपीएस रावत, अमित वर्मा, गिरीश उनियाल, अनूप रावत, देवेंद्र शर्मा, सोहन लाल भट्ट, कुशलपाल, सूरत रावत, एनपी उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed