{"_id":"5bc75e0fbdec2269a369a40f","slug":"15397923681-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा पालिका में पहली बार अध्यक्ष बनेगी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा पालिका में पहली बार अध्यक्ष बनेगी महिला
Updated Wed, 17 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पालिका बनने के बाद अध्यक्ष की सीट पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित होने से नगर क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद अध्यक्ष पद की दावेदार महिलाओं के बीच सरगर्मियां तेज हो गई है। नगर पंचायत में कुल 8370 वोटर हैं।
नगर पंचायत चंबा 1992 में अस्तित्व में आयी थी। नगर पंचायत में कुल चार अध्यक्ष रहे। 25 साल तक नगर पंचायत में इस पद पर सभी पुरुष ही रहे हैं। इस बार पंचायत से पालिका बनने पर यहां अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। लंबे समय से अध्यक्ष की तैयारी में जुटे पुरुष दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। हालांकि अभी किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल कई महिलाओं ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। पालिका बनने के बाद वार्डों की संख्या सात से बढ़कर नौ हो गए हैं।