{"_id":"5bc619e5bdec22694517ccec","slug":"153970938312-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचेगा सारा इंडिया (सीजन-2) के फाइनल राउंड में पहुंची ईशिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचेगा सारा इंडिया (सीजन-2) के फाइनल राउंड में पहुंची ईशिता
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ishita
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। परिश्रम सौभाग्य की जननी होती है। इस कहावत को चंबा नगर क्षेत्र की नौ साल की ईशिता नेगी ने सच कर दिखाया है। कठिन मेहनत से ईशिता आमिर डांस क्रूक के नाचेगा सारा इंडिया (सीजन-2) प्रतियोगिता के राष्ट्रीयस्तर फाइनल राउंड में पहुंच गई है।
मॉर्डन स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली ईशिता पिछले छह महीने से हॉपर्स डांस एकेडमी चंबा में डांस सीख रही थी। कम अंतराल में ही ईशिता ने डांस में महारथ हासिल कर ली है। यही कारण है कि पिछले दिनों आमिर डांस क्रूक के नाचेगा सारा इंडिया (सीजन-2) राज्यस्तरीय डांस प्रतियोगिता में ईशिता ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अच्छे प्रदर्शन के बल पर ईशिता का चयन राष्ट्रीयस्तर पर हुआ। इसके बाद 14 अक्तूबर को दिल्ली में ईशिता ने ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जलवा बिखेरा है। हॉपर्स एकेडमी के निदेशक अभिषेक भट्ट ने बताया कि ईशिता ने दिल्ली में राष्ट्रीयस्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सप्ताह प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फाइनल राउंड में भी ईशिता जरूर जीत हासिल करेगी। ईशिता की मां दिला देवी गृहणी और पिता मनवर सिंह नेगी जापान में एक होटल में नौकरी करते हैं।