{"_id":"5bad0a8e867a557ffc6bfbee","slug":"15380670652049-garhwal-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन 49 स्थानों पर तोड़ा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन 49 स्थानों पर तोड़ा अतिक्रमण
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को बौराड़ी मुख्य बाजार, ढुंगीधार, सेक्टर 5ए, सेक्टर 4डी में 49 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इसमें कुछ ऐसे मकान भी थे, जो सड़क के पुश्ते तोड़कर बनाए गए थे। तीन दिन के अभियान में अब तक कुल 120 स्थानों से अतिक्रमण ध्वस्त किए जा चुके हैं। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
बृहस्पतिवार को एसडीएम (सदर) चतर सिंह चौहान, सीओ किशन सिंह रावत और ईई पुनर्वास सुबोध मैठाणी के नेतृत्व में सेक्टर 5ए से अभियान की शुरुआत हुई। टीम ने सड़क के पुश्ते को तोड़कर बनाए गए मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटाए। बौराड़ी बाजार से सब्जी की ठेलियों को पूरी तरह से हटा लिया गया है। एचडीएफसी बैंक का एटीएम और बाउंड्रीवाल भी नहीं बची। सब्जी की ठेलियां और फड़ हटाने के बाद बौराड़ी बाजार पूरी तरह से खुला-खुला नजर आ रहा है। एसडीएम ने बताया कि उनकी टीम ने 17 स्थानों से अतिक्रमण हटाया है। प्रथम चरण में चिह्नित 164 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि अगले चरण में हाईकोर्ट के निर्देशों पर अभियान चलाया जाएगा।
ढुंगीधार में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजेंद्र सजवाण और तहसीलदार भीम सिंह कठैत ने फल संरक्षण कार्यालय, सेक्टर 8डी में सघन अभियान चलाकर सड़क किनारे बने अवैध आशियानों को ध्वस्त करवाया। ढुंगीधार में अतिक्रमण हटाते वक्त कुछ महिलाओं ने प्रशासन पर गरीबों को परेशान करने और रसूखदारों पर रहम करने का आरोप लगाया है। ईओ सजवाण ने बताया कि उनकी टीम ने 22 स्थानों से अतिक्रमण हटाया। शुक्रवार को कवर्ड मार्केट, गणेश चौक मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।