{"_id":"5ba7b65d867a557fa9002c9d","slug":"15377178335102-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापनगर के 102 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापनगर के 102 ग्राम पंचायतों में बिजली गुल
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर विकास खंड के 102 ग्राम पंचायतों में घंटों से अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग फोटो स्टेट तक नहीं कर पा रहे हैं।
शनिवार रात आठ बजे प्रतापनगर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। तब से पूरे क्षेत्र में अंधेरा पसरा हुआ है। रविवार दिनभर बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोग मोबाइल चार्ज नहीं कर पाए। बिजली आपूर्ति सुचारु होने के संबंध में उपभोक्ता लगातार उप खंड कार्यालय में दूरभाष पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि कमांद और लंबगांव के बीच 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया है। बारिश के कारण फाल्ट ठीक करने में विलंब हुआ है। लाइन पर काम चल रहा है।