फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर युवक ने मौत को लगाया गले

प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर युवक ने मौत को लगाया गले

Sun, 23 Sep 2018 09:20 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर युवक ने मौत को लगाया गले
नई टिहरी। प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम टोडी शुक्लपुर (चवादत्त) निवासी विपिन नेगी (22) पुत्र जीत सिंह नेगी का शव रविवार को घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। विपिन के माता-पिता बाजार गए हुए थे। अपराह्न डेढ़ बजे जब वह घर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने विपिन को आवाज देकर कुंडी खोलने को कहा, लेकिन कई देर तक जब अंदर से आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर विपिन रस्सी के सहारे पंखे की कुंडी पर लटका हुआ था। गांव के शूरवीर सिंह गुसाईं की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें विपिन ने लिखा है कि वह जिस लड़की से प्रेम करता था उसकी सगाई किसी दूसरे लड़के के साथ हो गई है। इसलिए वह अब जीना नहीं चाहता है। थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि विपिन बंगलूरू में एक होटल में नौकरी करता था। एक माह पहले ही घर आया था। विपिन की एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed