फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कबड्डी में चामासारी और कैंपटी रहा विजेता

कबड्डी में चामासारी और कैंपटी रहा विजेता

Sat, 15 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में चामासारी और कैंपटी रहा विजेता
नैनबाग (टिहरी)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ इंटर कॉलेज कैंपटी में आयोजित जौनपुर ब्लॉक के विद्यालयों की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चामासारी और बालक वर्ग में इंटर कॉलेज कैंपटी विजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर 17 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चामासारी और इंटर कॉलेज कैंपटी के बीच खेला गया। चामासारी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-18 अंक प्राप्त कर इंटर कॉलेज कैंपटी को पराजित किया। वहीं बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज कैंपटी ने 39-9 अंक प्राप्त कर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय म्याणी को बाहर का रास्ता दिखाया। मुख्य अतिथि बंग्लोकी कांडी प्रधान प्रीतम रांगड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरपी सिंह, डा. सुनीता राणा, निशा सेमवाल, कुसुम नेगी, संध्या अग्रवाल, बीरबल राणा, योगेश कंडारी, भगवान सिंह नकोटी, संजय कुमार पांथरी, भीम सिंह, महिपाल सिंह, जगपाल सिंह व विनोद नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed