{"_id":"5b9d384f867a557ffc6beebb","slug":"153703020613-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा महाविद्यालय
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय में कई माह से पेयजल संकट बना हुआ है। छात्रों ने महाविद्यालय गेट पर सांकेतिक धरना देकर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने जल्द पेयजल किल्लत दूर न होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को महाविद्यालय में जलापूर्ति की मांग को लेकर छात्रों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर सांकेतिक धरना दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष राजमोहन रावत ने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। छात्रों ने कहा कि प्राचार्य ने कई बार जल संस्थान को अवगत करा चुके हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है। बताया कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। प्राचार्य अर्चना गौतम ने बताया कि जल संस्थान ने महाविद्यालय को अप्रैल से जुलाई तक 25 हजार 837 रुपये पानी का बिल भेजा है, जबकि दिसंबर 2017 से महाविद्यालय की लाइन से पानी की बूंदे तक नहीं टपक रही है। इस मौके पर मोनिका, रेनू, रिंकी, ऋतू, शालू, रेशमा, किरन आदि मौजूद थी। जल संस्थान के ईई सतीश चंद नौटियाल का कहना है कि महाविद्यालय के टैंक तक जलापूर्ति हो रही है। महाविद्यालय ने टैंक से विद्यालय की छत पर रखी टंकी तक पानी लिफ्टिंग के लिए मोटर लगाई है, उसमें खराबी हो सकती है। महाविद्यालय को मोटर चेक करवानी चाहिए।