{"_id":"5b9bebaa867a557fe3048182","slug":"153694505010compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांठी-डोबरा पुल के टूटे सस्पेंडर टेस्टिंग को भेजे रांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांठी-डोबरा पुल के टूटे सस्पेंडर टेस्टिंग को भेजे रांची
Updated Sat, 15 Sep 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डोबरा-चांठी पुल के सस्पेंडर टूटने के बाद कोरियाई कंसलटेंसी के इंजीनियर जैकी किम ने पुल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कुछ पुराने सस्पेंडर्स को लैब टेस्टिंग के लिए रांची भेजने की संस्तुति की है। किम के निर्देशों पर पुल निर्माण में लगे इंजीनियरों ने संस्पेंडर्स को सील कर रांची भिजवा दिया है। किम एक-दो दिन में अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। वह करीब एक माह तक डोबरा में ही रहेंगे।
12 वर्षों से प्रतापनगर को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे चांठी-डोबरा पुल के 23 अगस्त को कार्य करते वक्त चांठी साइड के चार सस्पेंडर टूट गए थे, जिस कारण पुल का डेक भी तिरछा हो गया था। इसके बाद परियोजना प्रबंधक केएस असवाल ने तत्काल प्रभाव से कार्य को बंद करवा दिया था। कंसलटेंट योसीन कारपोरेशन कोरिया के जैकी किम 13 सितंबर को साइड पर पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पुल का निरीक्षण किया। जैकी ने बताया कि बिना लोड के सस्पेंडर टूटना चिंता की बात है। उन्होंने बताया कि सस्पेंडर्स की साकेटिंग झारखंड के रांची में हुई थी, इसलिए कुछ सस्पेंडर्स को टेस्ट के लिए वहां भेजना जरूरी है। शुक्रवार को टूटे सस्पेंडर्स को सील कर दिया गया है। शनिवार को लोनिवि के कर्मी सस्पेंडर्स को लेकर रांची जाएंगे। जैकी करीब एक माह तक डोबरा में ही रहेंगे। वह पुल निर्माण की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। फिलहाल वहां पर कार्य बंद है। जैकी ने बताया कि टेस्ट के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। वह एक-दो दिन बार अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रोजेक्ट मैनेजर ईई केएस असवाल ने बताया कि फिलहाल जांच चल रही है। कोरियन इंजीनियर के निर्देशों के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता एसएस मखलोगा, एके चौधरी आदि मौजूद रहे।