फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   आईएम योजना से आबाद करेंगे बंजर खेत-खलिहान

आईएम योजना से आबाद करेंगे बंजर खेत-खलिहान

Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आईएम योजना से आबाद करेंगे बंजर खेत-खलिहान
चंबा (टिहरी)। समूह में बड़ी शक्ति होती है। ऐसे में यदि किसान आपस में समूह बनाकर सामूहिक खेती और औद्यानिकी करें तो इससे ग्रामीणों की तकदीर बदल सकती है। कुछ इसी सोच के साथ जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एक गांव में इंटीग्रेटेड एग्रीकल्चर मॉडल (आईएम) योजना शुरू किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

योजना के प्रथम चरण में जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एक-एक गांव को आईएम योजना से जोड़ा जा रहा है। उद्यान और कृषि विभाग ने गांवों का चयन कर लिया है। चयनित गांवों की तस्वीर बदलने के लिए सरकार की ओर से प्रति गांव को एक करोड़ दिया जाएगा, जिसमें 85 लाख से कोल्ड स्टोरेज, जंगली जानवरों से बचाव के लिए तारबाड़, मार्ग और अन्य संसाधन विकसित किए जाएंगे। 15 लाख रुपये ग्रामीणों के समूह में जमा कराए जाएंगे। उसके बाद आय अर्जित कर ऋण लौटा सकेंगे। इस समूह में ग्रामीणों के साथ ही विभाग का कर्मचारी भी शामिल होगा। जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी का कहना है कि इंटीग्रेटेड एग्रीकल्चर मॉडल योजना के लिए जिले के हर ब्लॉक से एक गांव का चयन कर लिया गया है। भविष्य में अन्य गांवों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी का कहना है कि सामूहिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। इसमें हर आदमी को अपनी जिमम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। गांव की खुशहाली और तरक्की के लिए योजना कारगर साबित होगी
विज्ञापन


जिले में इन गांवों का हुआ चयन
चंबा में कठुड़, नरेंद्रनगर में देवली, जौनपुर में हटवाल गांव जाखणीधार में मरोड़ा, भिलंगना में सेंदुल, देवप्रयाग में बौंठा,कीर्तिनगर में मलेथा, थौलधार में दड़माली, प्रतापनगर में घंडियाल गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed