{"_id":"5b88205342c79217f35da6c2","slug":"153564781420-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट की मांग को पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ चार छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट की मांग को पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ चार छात्र नेता
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। बीएससी, बीए के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर एबीवीपी से जुड़े चार छात्र नेता पेट्रोल की बोतल लेकर पीजी कॉलेज की छत पर चढ़ गए, जबकि उनके समर्थन में छात्रों ने कक्षाएं बंद कराने के साथ ही विवि प्रशासन का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा देते हुए छत से नीचे उतरने का आग्रह किया, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने।
एबीवीपी कार्यकर्ता बीएससी, बीए के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर और बैक पेपर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर 29 अगस्त से पीजी कालेज परिसर में धरना पर बैठे हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने आंदोलन को उग्र करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक विकास चमोली, आलोक बिष्ट, हिमांशु और आशीष पेट्रोल की बोतल लेकर कालेज की छत पर चढ़ गए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्रों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया जा रहा है। बावजूद विवि प्रशासन रिजल्ट घोषित नही कर रहा है। समर्थन में छात्र नेताओं ने कक्षाएं बंद करवाकर गेट पर विवि का पुतला फूंककर धरना-प्रदर्शन किया। कालेज के शिक्षकों ने छत पर चढ़े छात्रों से नीचे उतरने का आग्रह किया है, लेकिन उन्होंने नीचे उतरने से इनकार कर दिया। चारों छात्र नेता देरशाम पर छत पर चढ़े रहे। इस मौके पर नगर मंत्री संदीप भट्ट, राहुल बुटोला, भरत सिंह, अकुंश, प्रशांत, अनुराग, कामिनी, शामिनी आदि मौजूद थे।
कोट
रिजल्ट घोषित करने के लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक से बात हुई है। परीक्षा नियंत्रक ने रिजल्ट घोषित न होने से प्रभावित छात्रों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट को आवेदन करने का कहा है।
विज्ञापन
-डा. अशोक कुमार, प्राचार्य, पीजी कालेज नई टिहरी।