{"_id":"5b88205042c792465326a588","slug":"153564781113-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईविन प्रणाली से टीकाकरण दर बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईविन प्रणाली से टीकाकरण दर बढ़ाने की तैयारी
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टीकाकरण दर में वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य विभाग इविन (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलीजेंस नेटवर्क) प्रणाली को जिले में लागू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। विशेषज्ञों ने वैक्सीन के भंडारण, तापमान, प्रभाव, डिजिटल प्रयोग के लिए इविन मोबाइल एप्लीकेशन आदि की जानकारी दी।
बौराड़ी में आयोजित प्रशिक्षण में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज वर्मा ने कहा कि टीकाकरण व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने इविन सिस्टम शुरू किया है, जिसमें टीकाकरण से संबंधित जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है। मास्टर ट्रेनर नीरज नागर ने बताया कि सभी कोल्ड चेन कर्मचारियों को इविन मोबाइल एप के जरिए वैक्सीन भंडार को डिजिटल दर्ज करना होगा। प्रत्येक कर्मी को हर टीकाकरण दिवस के अंत में सूचना को एप में अपलोड करनी होगी। डा. मनोज पांडेय, नदीम जावेद, विजय सक्सेना ने बताया कि इविन अत्याधुनिक टैक्नोलॉजी, रिकार्ड को सुव्यवस्थित करने, कर्मियों को सुविधाएं देने, निगरानी, प्रबंधन तंत्र, संसाधनों की खामियां दूर करने में मद्द देता है। इस मौके पर प्रदीप पाठक, राजेश शुक्ला, गौरव वर्मा, पंकज बिष्ट, सीपी भट्ट, गंगेश शर्मा, प्रीति रतूड़ी, मंगला सेमवाल, लीला रावत, पार्वती रतूड़ी, कविता कोहली, शिवानी डंगवाल आदि मौजूद थे।