फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   घर का मंजर देखकर सदमे में है बुजुर्ग-compat

घर का मंजर देखकर सदमे में है बुजुर्ग-compat

Thu, 30 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
घर का मंजर देखकर सदमे में है बुजुर्ग-compat

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के कोट गांव में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी मातम पसरा रहा। आपदा में मृत सभी लोगों का गमगीन माहौल में धर्मगंगा के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। शवों को जैसे ही अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया, गांव में कोहराम मच गया। महिलाएं शवों पर लिपट-लिपट कर रो पड़ीं।
बुधवार सुबह कोट गांव में हुए भूस्खलन से उमा सिंह के परिवार के सात लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए थे। एक बच्ची को सकुशल बचा लिया गया था। इस घटना के बाद से कोट गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के मुखिया उमा सिंह और उनकी पत्नी डब्बली देवी जो इन दिनों अपने मवेशियों को लेकर गांव से दूर महासरताल गए हुए थे, वह बुधवार देर रात गांव पहुंचे। परिवार के सात सदस्यों को हमेशा के लिए खो देने से दोनों बुजुर्ग गहरे सदमे में है। उनकी आंखों से टपकते आंसू थमने को नहीं हैं। गांव के कई घरों में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उमा सिंह के पुत्र हुकम सिंह जो मुंबई होटल में नौकरी करता है, के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। हुकम सिंह का छोटा भाई राकेश इन दिनों विदेश में होने की वजह से परिजनों के अंतिम दर्शनों के लिए नहीं पहुंच पाया है। अपराह्न में मृतकों का धर्मगंगा किनारे सामूहिक दाह संस्कार किया गया। हुकम सिंह ने जैसे ही मुखाग्नि दी, वहां मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बबली अब किसके साथ खेलेगी
घनसाली। भूस्खलन हादसे में सकुशल बची 11 साल की बबली अब घर में किसके साथ खेलेगी, यह सवाल हर किसे के जेहन में तैर रहा है। आपदा में बबली अपने दो छोटे भाई, बहन, माता-पिता और दो चाचियों को हमेशा के लिए खो चुकी है। बूढ़ी दादी के साथ बैठी बबली हादसे से स्तब्ध है। ब्यूरो

भागवत कथा रोकनी पड़ी
घनसाली। कोट गांव के मंदिर में इन दिनों सामूहिक भागवत कथा आयोजित की जा रही थी। बृहस्पतिवार की आपदा के बाद भागवत कथा को फिलहाल रोक दिया गया है। ब्यूरो

कोट गांव का पुन: होगा भूगर्भीय सर्वे
नई टिहरी। डीएम सोनिका ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित कोट गांव का पुन: भूगर्भीय सर्वे कर पुनर्वास का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। बुधवार को कोट गांव में भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद उमा सिंह, सावन सिंह और भरत सिंह के परिजनों को प्राथमिक विद्यालय के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रभावित परिवारों को बर्तन, कपड़े और खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। ब्यूरो

प्रशासन ने मृतक आश्रित को दी मुआवजा राशि
नई टिहरी। कोट गांव में भूस्खलन की चपेट में आए परिवार के मुखिया उमा सिंह को बृहस्पतिवार देर शाम जिला प्रशासन की ओर से 13 लाख 57 हजार का चेक और राहत सामग्री वितरित की गई। डीएम सोनिका ने बताया कि मृतक परिवार के मुखिया उमा सिंह को उनके बेटे मोर सिंह, पुत्र वधू हंसदेई और पोते आशीष की मौत के मुआवजे के रूप में 12 लाख रुपये की धनराशि, गृह अनुदान के रूप में एक लाख 19 हजार और अन्य सामग्री के लिए 3800 रुपये का चेक एसडीएम घनसाली पीआर चौहान के माध्यम से दिया गया है। उन्होंने बताया कि राकेश सिंह और हुकम सिंह को भी जल्द ही मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। ब्यूरो


कांग्रेसियों ने बांटी राहत सामग्री
घनसाली। कोट गांव में भूस्खलन प्रभावित परिवारों को कांग्रेसियों की ओर से राहत सामग्री और वर्तन वितरित किए गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने उमा सिंह के परिवार को बर्तनों के सेट, कपड़े और खाद्यान्न सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पर्याप्त राहत सामग्री उपलब्ध न कराने पर रोष जताया। जिला पंचायत की अध्यक्ष सोना सजवाण ने कोट गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार को शासन की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed