{"_id":"5b75b59542c7925f7212450a","slug":"1534440844130-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 घंटे से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 घंटे से बंद
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर(टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर में पुरानी चुंगी के पास भारी भूस्खलन होने से हाईवे 31 घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने पर बड़े वाहन भद्रकाली में रोके गए। भूस्खलन के कारण नरेंद्रनगर शहर में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती भी गुल हो गई। मलबे में एक कार दब गई, कार चालक हरिचंद थलवाल ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मलबा आने के बाद से ही दो जेसीबी तैनात की गईं, लेकिन इस दौरान लगातार पहाड़ी दरकने से समस्या बढ़ती रही।
ऑल वेदर रोड निर्माण के कारण यहां पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे पुरानी चुंगी के पास बंद हो गया था, जो बृहस्पतिवार को शाम सात बजे खोला जा सका। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता बहादुर सिंह ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ऑल वेदर रोड के सेक्शन ऑफिसर रोहित राणा ने कहा कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से दिक्कतें आ रही हैं। राजमार्ग बंद होने से छोटे वाहन वाया पीटीसी से भेजे जा रहे हैं।