{"_id":"5b7312b542c792751e68c733","slug":"15342680776-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबारा स्कूल शुरू करने की मांग को लेकर अभिभावक बैठे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबारा स्कूल शुरू करने की मांग को लेकर अभिभावक बैठे धरने पर
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। उच्च प्राथमिक विद्यालय चानी में दोबारा कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने मंगलवार से स्कूल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जल्द विद्यालय में कक्षाएं शुरू नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
चानी उच्च प्राथमिक विद्यालय को शिक्षा विभाग ने बीते जुलाई में बंद कर दिया था। विद्यालय में अध्ययनरत 11 छात्र-छात्राओं को चानी से दो किमी दूर उच्च प्राथमिक विद्यालय विनयखाल में शिफ्ट कर दिया है। विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षकों का अन्यत्र विद्यालयों में स्थानांतरण कर दिया गया है। विद्यालय में दोबारा कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार से प्रधान किशन सिंह रावत के नेतृत्व में अभिभावकों ने स्कूल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कुंवर सिंह, उम्मेद सिंह, राम प्रसाद, गंगा श्रीवाल, उत्तम चंद, राजराम जोशी आदि धरने पर बैठे। इस बाबत डीईओ बेसिक सुदर्शन सिंह बिष्ट ने बताया कि अप्रैल में नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर विद्यालय में सात छात्र थे। शासन के निर्देश पर 10 से कम छात्र संख्या होने पर विद्यालय बंद करने का आदेश प्राप्त हुआ था, लेकिन जुलाई में चार अन्य छात्रों ने प्रवेश लिया। जिसके कुछ दिन बाद एक छात्र टीसी लेकर अन्यत्र चला गया। ऐसे में स्कूल बंद करना पड़ा है।